शनिवार, 16 जनवरी 2016

जकड़ा हूँ - बेड़ियों के बिना

कई वर्षों के बाद
उनको देखा , 
पलक एकाग्र है 
आँखें बाते कर रही है 
जवाँ निःशव्द है 
धड़कन की गति 
शताव्दी एक्सप्रेस 
फिर भी दुरी इतनी 
ना कोई हॉल्ट
ना कोई स्टेशन 
जी करता है 
लपक कर पकड़ लूँ 
मिल लूँ गलें 
और कहूँ
फिर मत जाना प्रिये 
समय बड़ा बईमान है 
पता नहीं 
फिर इस तरह 
आएगा 
की नहीं 
पर 
करूँ क्या 
जकड़ा हूँ 
बेड़ियों के बिना 

----संजय झा "नागदह" १९/०४/२०१५

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

समयक हस्ताक्षरः शेफालिका वर्मा

  आज मेरे पास एक अद्वितीय पुस्तक आई है—*समयक हस्ताक्षरः शेफालिका वर्मा* (मैथिली संस्करण), जिसे संकलित किया है श्रीमती कुमकुम झा एवं श्री राज...

आहाँ सभक बेसी पसन्द कएल - आलेख /कविता /कहानी