रविवार, 17 जनवरी 2016

हो तुम कौन सा जाति विशेष ?

सबसे पहले तुम मनुष्य हो 
फिर है कोई भी जाति 
मनुष्य का गुण हो वा न हो 
फिर भी नहीं प्रजाति। 

जिस मनुष्य में सभी जाति समाहित 
हो जाता है जीवन धन्य 
एक जाति का मात्र जो गुण हो 
जीवन हो जाएगा शून्य। 

ब्राह्मण से पांडित्य का गुण  लो 
शूद्र से सीखो सेवा भाव 
क्षत्रिय बन करो खुद व समाज की रक्षा 
वैश्य से सीखो हाट - बाजार। 

अब , अपने ह्रिदय में झाँक कर देखो 
कौन सा गुण है तुझमे विशेष 
मन ही मन खुद ही सोच लेना 
हो तुम कौन सा जाति विशेष। 

------- संजय झा "नागदह"
दिनांक :17/01/2016











5 टिप्‍पणियां:

समयक हस्ताक्षरः शेफालिका वर्मा

  आज मेरे पास एक अद्वितीय पुस्तक आई है—*समयक हस्ताक्षरः शेफालिका वर्मा* (मैथिली संस्करण), जिसे संकलित किया है श्रीमती कुमकुम झा एवं श्री राज...

आहाँ सभक बेसी पसन्द कएल - आलेख /कविता /कहानी